uttarkhand

एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है।
कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है। मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button