uttarpradesh

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र की कार्यवाही जारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को करेंगे संबोधित

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र जारी है। बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया।

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में हरिशंकर तिवारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़वा दिया। इस पर सपा सदस्यों ने हंगामा किया।

करीब सवा 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन में पहुंच गए। अब से कुछ ही देर में वह सदन को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button