national

दो दिवसीय दौरे पर मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, मॉरिशस के प्रधानमंत्री समेत सभी मंत्री रहे मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट पर काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के इस यात्रा का मकसद भारत और मॉरिशस के द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करना और हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी को और प्रभावशाली बनाना है।

दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी

मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे से पहले पीएम मोदी ने बयान दिया था कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती की नींव और मजबूत होगी। बता दें, मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया था।

क्यों मॉरिशस को कहा जाता है मिनी इंडिया?

 

मॉरिशस को मिनी इंडिया भी कहा जाता है और इसके पीछे का कारण है, यहां कि संस्कृति, परंपरा और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का होना। भारत मॉरिशस का सबसे बड़ा व्यापारिक और विकास सहयोगी है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

बता दें, मॉरिशस हिंद महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है, जिसकी समुद्री सीमा रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम है। चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, भारत हिंद महासागर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button