Major Action
5 करोड़ की कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी,अभिनेत्री उर्मिला सनावर हिरासत में
- 5 करोड़ की मांग और जान से मारने की धमकी का आरोप,अभिनेत्री उर्मिला सनावर हिरासत में
- हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सहारनपुर स्थित आवास से लिया हिरासत में मोबाइल फोन भी बरामद
- हरिद्वार:पांच करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणियां करने के आरोपों में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से उत्तराखंड में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
- मामले के अनुसार, पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के जरिए पांच करोड़ रुपये की मांग करने और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
- शिकायत के आधार पर 24 अक्टूबर की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के आवास पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
- पुलिस अब आरोपी महिला को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
- अब सबकी निगाहें न्यायिक प्रक्रिया पर इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता का निर्धारण न्यायालय में साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर होगा। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई ने इस प्रकरण को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।



