national

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से बड़ा हादसा,पति-पत्नी और 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जिला रियासी के अंतर्गत बदड़ माहौर में भूस्खलन हुआ है। हादसे की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके पांच बच्चे हैं। मृतकों की पहचान नजीर अहमद व उसकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।

1. नजीर अहमद पुत्र बहार दीन निवासी बद्दर, 38 वर्ष

2. वजीरा बेगम पत्नी नजीर अहमद निवासी बद्दर, 35 वर्ष

3. बिलाल अहमद पुत्र नजीर अहमद, 13 वर्ष

4. मोहम्मद मुस्तफा पुत्र नजीर अहमद, 11 वर्ष

5. मोहम्मद आदिल पुत्र नजीर अहमद, 8 वर्ष

6. मोहम्मद मुबारक पुत्र नजीर अहमद, 6 वर्ष

7. मोहम्मद वसीम पुत्र नजीर अहमद, 5 वर्ष

Related Articles

Back to top button